Breaking News

स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय की स्थापना को मंज़ूरी, शाहजहांपुर को नया राज्य विश्वविद्यालय

– मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट की इकाइयों का उच्चीकरण 
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में उच्च शिक्षा से जुड़ा एक अहम प्रस्ताव मंजूर किया गया। निर्णय के अनुसार मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित शैक्षणिक संस्थानों को उच्चीकृत करते हुए शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय के रूप में एक नए राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि योगी सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण और अधिक सुलभ बनाने के लिए निरंतर बड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (अधिनियम संख्या-29 सन् 1974) में संशोधन करते हुए नए विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया गया है। मंत्री ने बताया कि मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती द्वारा ट्रस्ट की समस्त चल-अचल परिसम्पत्तियाँ निःशुल्क राज्य सरकार को हस्तांतरित की गई हैं। इससे विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा तुरंत उपलब्ध हो सका है और परियोजना को गति मिली है।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाना है। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय की स्थापना से शाहजहांपुर और आस-पास के जिलों में उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे। स्थानीय युवाओं को अत्याधुनिक शैक्षिक संसाधन, उन्नत अनुसंधान सुविधाएँ और नवाचार आधारित शिक्षण वातावरण का लाभ मिलेगा। सरकार ने इस उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-4, धारा-50, धारा-52 तथा संबंधित अनुसूची में संशोधन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, 2025 को प्रख्यापित करने का निर्णय लिया है।

Check Also

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खेली गयी फूल और अबीर – गुलाल की होली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पावन पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES