Breaking News

प्रयागराज मंडल के सात अस्पताल होंगे आधुनिक : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

– लोहिया संस्थान में १००० अतिरिक्त बेड जुड़ेंगे : Dy.C.M.
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जनसुलभ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी अस्पताल में दवाओं, मशीनों या मानव संसाधन की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि हर मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए।
बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने लोहिया संस्थान के विस्तारीकरण पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि संस्थान में 1000 अतिरिक्त बेड जोड़े जा रहे हैं। इसके साथ ही अत्याधुनिक सिम्युलेटर मॉडल स्थापित किया जाएगा, जिससे मेडिकल छात्रों को उन्नत प्रशिक्षण मिलेगा और मरीजों को आधुनिक और कुशल उपचार सुविधाएँ प्राप्त होंगी। प्रयागराज मंडल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मंडल के छह जनपदों के सात प्रमुख अस्पतालों को पूर्ण रूप से आधुनिक बनाया जा रहा है। इन अस्पतालों में अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित की जाएँगी तथा टेलीमेडिसिन सेवाएँ शुरू होंगी। इसके बाद दूरस्थ क्षेत्रों के मरीज भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की परामर्श सेवाएँ सरलता से प्राप्त कर सकेंगे।
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। चिकित्सा उपकरणों की मरम्मत और प्रतिस्थापन समयबद्ध रूप से किया जाए तथा चिकित्सकीय स्टाफ की तैनाती में किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है और सभी विभाग इसे मिशन मोड में पूरा करें।
समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष, सचिव अपर्णा यू, सचिव ऋतु महेश्वरी, विशेष सचिव धीरेन्द्र सचान, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. रतनपाल सुमन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

अपहरण और मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES