Breaking News

“मंगलमान ई-विसर्जन” अभियान को मिला नया आयाम, नगर आयुक्त ने देखा वेब वर्जन

– ‘आस्था एक्सप्रेस’ से होगा मूर्ति संग्रह
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। आस्था और पर्यावरण संरक्षण के समन्वय से चलाया जा रहा ‘मंगलमान ई-विसर्जन’ अभियान आज एक नए चरण में पहुंच गया, जब नगर आयुक्त गौरव कुमार ने ‘मंगलमान ऐप’ के वेब वर्जन का अवलोकन किया। यह ऐप जन-जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, मंगलमान संयोजक प्रो. डॉ. रामकुमार तिवारी, तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि नगर निगम के सहयोग से यह अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। लोग अब आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनेक स्थानों पर कच्ची मिट्टी की मूर्तियां उपलब्ध कराई गई हैं और नागरिकों से स्वदेशी मूर्तियां खरीदने का आग्रह किया।
मंगलमान संयोजक डॉ. रामकुमार तिवारी ने बताया कि ऐप के माध्यम से नागरिक निकटतम विसर्जन और संग्रह केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यदि कोई व्यक्ति चाहता है कि मूर्ति उसके घर से संग्रहित की जाए, तो ‘डोर-टू-डोर कलेक्शन’ सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐप का एंड्रॉयड वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि नगर निगम ‘मंगलमान’ के साथ मिलकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि ‘आस्था एक्सप्रेस’ सभी जोनों में संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से मूर्तियों और पूजन सामग्री का पर्यावरण-अनुकूल संग्रह किया जा रहा है।
इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क :-
– टोल फ्री-1533
– मोबाइल नंबर-9219902911, 9219902912, 9219902913, 9219902914
– एलएसए टोल फ्री नंबर -18001234999
– एलएसजी टोल फ्री नंबर -18002026172

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES