Breaking News

महाकुंभ में काशी तमिल संगमम भी, तमिलनाडु के 1500 डुबकी लगाएंगे

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार
प्रयागराज। काशी तमिल संगमम भी पहली बार महाकुंभ का हिस्सा बनेगा। तमिलनाडु से आ रहा 1500 लोगों का दल महाकुंभ में डुबकी लगाएगा। साथ ही ये दल अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए भी जाएगा।
काशी तमिल संगमम में शामिल होने वाला यह दल पहली बार महाकुंभ में डुबकी लगाएगा। ये दल अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए भी जाएगा। यह काशी तमिल संगमम का तीसरा संस्करण है, जिसे पिछले दो साल से एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है। 15 फरवरी से इसका तीसरा संस्करण शुरू हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य तमिलनाडु के लोगों को काशी संस्कृति से परिचित कराना है। इस साल काशी-तमिल संगमम का विशेष महत्व है, क्योंकि यह महाकुंभ के साथ होने जा रहा है। इसीलिए दल में शामिल सभी लोग महाकुंभ गंगा में स्नान करेंगे और वहां एक रात टेंट में बिताएंगे। पहली बार लोगों को अयोध्या भेजा जा रहा है। यात्रा में शामिल लोगों के पास खास पास रहेगा, ताकि वह आसानी से दर्शन कर सकें।
बताते चलें कि संगमम की मुख्य थीम ऋषि अगस्त्य के महत्वपूर्ण योगदान को सामने लाना है। जो उन्होंने सिद्धा चिकित्सा पद्धति (भारतीय चिकित्सा), शास्त्रीय तमिल साहित्य और राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता में दिया है। इस मौके पर एक विशिष्ट प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें ऋषि अगस्त्य के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को समेटा जाएगा। स्वास्थ्य, दर्शन, विज्ञान, भाषा विज्ञान, साहित्य, राजनीतिक, संस्कृति, कला, विशेष रूप से तमिल और तमिलनाडु के लिए उनके योगदान को इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

Check Also

पालि साहित्य से विश्व को शांति और समानता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजा समरसता का स्वर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/मेरठ। पालि दिवस के अवसर पर आयोजित 17वें अंतर्राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES