Breaking News

गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि होंगी यूपी से स्वयं सहायता समूहों की दीदियां : केशव प्रसाद मौर्य

– उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन दीदियों को दी बधाई व शुभकामनाएं।
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड (26जनवरी 2025) के अवसर पर उत्तर प्रदेश स्वयं सहायता समूहों की 13 दीदियों को विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश से आमंत्रित किया गया है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की दीदियों को आमंत्रित किये जाने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समूह की इन दीदियों को आमंत्रित किया जाना उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन दीदियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
बताते चलें कि स्वयं सहायता समूहों की उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य करने वाली 13 दीदियों को विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश से आमंत्रित किया गया है। यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है।उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि हम गरीबी के दर्द को जानते हैं। गरीबी के दर्द को जानने के कारण ही गरीबों का दर्द दूर करने में हम सफल हुए हैं। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सम्बन्धित जिलों की चयनित दीदियों से समन्वय बनाकर उन्हें समय से दिल्ली भेजने व वापस लाने तथा उनके रहने -खाने आदि की समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं निर्देशानुसार सुनिश्चित करें।
चयनित 13 दीदियां: मेरठ की संगीता तोमर, देवरिया की नन्दिनी मिश्रा व मीना देवी, कुशीनगर कीरूचिका श्रीवास्तव, अलीगढ़ की सोनी शर्मा व ललिता शर्मा, बिजनौर की सरिता दुबे व विपिन देवी, सोनभद्र की संजू कुशवाहा, विनीता व शकुंतला मौर्य तथा गौतमबुद्ध नगर की सीमा व सरस्वती कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। राज्य आजीविका मिशन से अजय प्रताप सिंह लखनऊ से नोडल होंगेे।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES