Breaking News

मिशन शक्ति के अन्तर्गत छात्राओं को उनके अधिकार बता किया जागरूक

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। थाना चैक क्षेत्र के अंतर्गत खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों और उन्हें उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से DCP पश्चिमी ओमवीर सिंह, ADCP पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव, ACP राजकुमार सिंह, ACP अंशू जैन, प्रभारी निरीक्षक थाना चैक नागेश उपाध्याय और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना, सुरक्षा के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं और यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सेवाओं की जानकारी देना था जिससे उन्हें समाज में सम्मान, सुरक्षा और समानता को बढ़ावा मिले। इस दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं, जैसे कि 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और महिला पावर लाइन जैसी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि यूपी पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न सेवाओं को क्रियाशील किया गया है, जिनमें महिला हेल्पलाइन, स्मार्ट सिटी कैमरे, और फील्ड पुलिस पेट्रोलिंग जैसे उपाय शामिल हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने के तरीकों पर शिक्षित किया जा रहा है।

Check Also

परेड में ‘वंदे मातरम्’ थीम पर जन भवन की झांकी और बैण्ड बना आकर्षण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान भवन, लखनऊ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES