Breaking News

सर्वोच्च विशिष्ट नागरिक सम्मान 2021 से वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास नवाजें गये

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी 26 दिसंबर। वरिष्ठ पत्रकार, इण्डियन एसोसिएशन आफ जनर्लिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास को आज काशी के पराड़कर भवन के गर्दे सभागार में भारत सुरक्षा परिषद,नई दिल्ली ने 38 वे सम्मान समारोह में सर्वोच्च विशिष्ट नागरिक सम्मान 2021 से अंग वस्त्र, व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि वी पी श्रीवास्तव (पूर्व निदेशक, कापीराइट नईदिल्ली), विशिष्ट अतिथि राजेश गौतम (निदेशक, आकाशवाणी वाराणसी) डा के के जैन (बाल रोग विशेषज्ञ) डा रविशंकर (पूर्व निदेशक आकाशवाणी वाराणसी) रहे।
समारोह में बनारस रत्न, बनारस भूषण, बनारस श्री सम्मान से संगीत, साहित्य, समाज सेवा, चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लगभग तीस विभूतियों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट विभूतियों में डा मनीष जिंदल, डा ओमप्रकाश शर्मा, डा सुभाष श्रीवास्तव, शैलेश चौरसिया, डा राजकुमार सिंह इदरिस अहमद रहे। समारोह में मुख्य रूप से डा जमीरूल इस्लाम युगल किशोर विश्वकर्मा सविता पूनम, आंनद कुमार सिंह, मुरली मनोहर सिंह, सोनी चक्रवाल, शामिल रहे। संचालन भारत सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अरविंद गांधी ने किया।

Check Also

समान अवसर और सम्मान से ही बनेगा समरस समाज: जयंत चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES