वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
लखनऊ 26 दिसंबर। यू0पी0 पी0डब्लू0डी0 स्पोर्ट्स क्लब द्वारा रविवार को विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता (तृतीय पीडब्लूडी कप) जयपुरिया क्रिकेट ग्राउंड पर 2 मैच खेले गए। पहला मैच आरसीएम मुरादाबाद एवम् पीडब्ल्यूडी गोण्डा के बीच खेला गया जिसमें आरसीएम मुरादाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। गोण्डा टीम ने 19 ओवर में 109 रन का स्कोर बनाया। जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी आरसीएम मुरादाबाद की टीम की शुरआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 16 ओवर में 104 पर ऑल आउट हो गई। गोण्डा की टीम ने 5 रन से रोमांचक मैच अपने नाम किया। ऑल राउंड प्रर्दशन के लिए दानिश खान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच सी फ्रेंड्स इलेवन और आगरा क्षेत्र की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सी फ्रेंड्स इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी आगरा टीम 16.1 ओवर में 122 रन पर ढेर हो गई तथा सी फ्रेंड्स इलेवन ने 78 रन से जीत हासिल कर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया। ऑल राउंड प्रर्दशन के लिए अमित श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।