Breaking News

ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 सितम्बर। पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ के पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा ध्वनि प्रदूषण, प्रेशर हार्न, हूटर तथा माॅडीफाइड साइलेंसर आदि के विरूद्ध संघन अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में लगे पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। वाहनों विशेषतया मोडिफाईड साईलेन्सरयुक्त मोटरसाइकिलों द्वारा उत्पन्न किये जाने वाले ध्वनि प्रदूषण को नियमानुसार निवारित कराये जाने तथा उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी विधिक कार्यवाही कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशों में कहा गया है कि वाहनों में लगे अनाधिकृत माॅडीफाइड साइलेंसर आदि विशेष रूप से बुलेट मोटर साइकिल इत्यादि द्वारा उत्पन्न किये जाने वाले ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध ई-चालान की कार्यवाही के साथ-साथ माॅडीफाइड साईलेंसर्स को हटाये जाने की कार्यवाही कड़ाई से सुनिश्चित की जाय।
वाहन चालको एवं आम जनमानस में इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता विकसित किये जाने के लिए भी कहा गया है।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES