Breaking News

काशी-प्रयाग-अयोध्या एक साथ, UPSTDC का स्पिरिचुअल ट्रायंगल टूर देगा पांच दिन में तीर्थ दर्शन का मौका

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। त्योहारी सीजन में उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने खास टूर पैकेज शुरू किया है। ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के तहत शुरू किए गए ‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल’ पैकेज में एक ही यात्रा के दौरान वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। चार रात और पांच दिन के इस पैकेज में श्रद्धालुओं को मंदिरों के दर्शन के साथ नौका विहार, गंगा और सरयू आरती का अनुभव भी मिलेगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह टूर प्रदेश के तीन प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों को एक धार्मिक पथ से जोड़ता है। इससे श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा सुगम होने के साथ प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन को भी गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के जनवरी से मार्च के बीच करीब 31.40 करोड़ घरेलू और विदेशी पर्यटक उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। त्योहारी सीजन में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
यात्रा की शुरुआत वाराणसी से होगी। यहां संकट मोचन, दुर्गाकुंड और अस्सी घाट के दर्शन के बाद गंगा में नौका विहार और गंगा आरती का अनुभव मिलेगा। दूसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन, अन्नपूर्णा और काल भैरव मंदिर के बाद सारनाथ तथा बीएचयू का भ्रमण कराया जाएगा।
तीसरे दिन प्रयागराज में आनंद भवन, संगम और लेटे हनुमान मंदिर के दर्शन के साथ संगम स्नान का अवसर मिलेगा। चौथे दिन अयोध्या में हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल और राम मंदिर में वीआईपी दर्शन होंगे। सरयू घाट की आरती भी पैकेज में शामिल है। सेडान से चार यात्रियों के समूह के लिए प्रति व्यक्ति 14,400 रुपये और क्रिस्टा से छह यात्रियों के समूह के लिए 13,000 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसमें एसी वाहन, चार रात का एसी आवास, नाश्ता, गाइड और नौका विहार शामिल हैं। बुकिंग के लिए 9149099890 और 7985816467 पर संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

सावन का दूसरा सोमवार कल, बन रहा सोम प्रदोष का अद्भुत संयोग; जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES