Breaking News

अमित शाह कल 31 दिसम्बर को अयोध्या, संतकबीर नगर में जनसभाओं को सम्बोधित करेगें

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल 31 दिसम्बर को अयोध्या, संतकबीर नगर व बरेली में भारतीय जनता पार्टी जन विश्वास यात्रा के दौरान आयोजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करेगें।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि अमित भाई शाह कल शुक्रवार सुबह 10ः30 बजे अयोध्या हनुमानगढ़ी तथा 11ः00 बजे श्री राम जन्मभूमि में श्री रामलला का दर्शन व पूजन करेगें और 11ः30 बजे राजकीय इंटर कालेज मैदान, अयोध्या में जनसभा को सम्बोधित करगें। जबकि दोपहर 1ः00 बजे इंण्डस्ट्रियल एरिया मैदान, संतकबीर नगर में विशाल जनसभा के दौरान जनसंवाद करेंगे। वहीं सायं 3ः30 बजे बरेली के कुतुब खाना चौराहा से रोड शो का नेतृत्व करेंगे तथा सायं 5ः00 बजे पटेल चौक बरेली में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *