Breaking News

IIA के 40 वर्ष : MSMEs के विकास में नई उड़ान की ओर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) के सहयोग, प्रोत्साहन और विकास में बीते चार दशकों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने अपने 40वें स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत लखनऊ स्थित आईआईए भवन में भव्य आयोजन के साथ की। वर्ष 1985 में मेरठ से एक आंदोलन की तरह शुरू हुआ यह संगठन आज देशभर में 15,500 से अधिक एमएसएमई इकाइयों का प्रतिनिधित्व कर रहा है और उद्योगों की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने वाला सशक्त मंच बन चुका है।
मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार की केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि किसी संगठन को बनाना आसान होता है, लेकिन उसे लंबे समय तक उद्देश्यपूर्ण बनाए रखना और लगातार सफल बनाए रखना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ विज़न का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार साहसिक कदम उठाने के लिए तैयार है और देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई के योगदान को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह का संचालन महासचिव दीपक कुमार बजाज ने किया। इस अवसर पर पारंपरिक दीप प्रज्वलन के स्थान पर सात नदियों के प्रतीकात्मक जल को मिलाकर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने आईआईए की 40 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और चुनौतियों का विवरण दिया तथा ‘आईआईए इवोल्यूशन एवं स्किल डेवलपमेंट ऑनलाइन एप्लीकेशन सिस्टम’ और ‘एमएसएमई नॉलेज बैंक’ के नए संस्करण का ई-विमोचन अनुप्रिया पटेल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में आईआईए चैटबॉट पहल को भी लॉन्च किया गया। साथ ही इंडस्ट्री-एकेडेमिया कनेक्ट के तहत ‘शार्क टैंक’ सत्र आयोजित हुआ, जिसमें आईआईटी रुड़की, आईआईटी कानपुर, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी और फ्यूचर यूनिवर्सिटी बरेली से आए आठ स्टार्टअप्स ने 150 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया। शार्क टैंक में ज्यूरी के रूप में डॉ अमित सिन्हा, राज कुमार अग्रवाल, चैप्टर चेयरमैन एवं प्रतिष्ठित उद्योगपति, कानपुर एवं राकेश शुक्ला, जी एम. पंजाब नेशनल बैंक ने स्टार्टअप की समीक्षा कर IIA कि पहल को सराहा l
राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चिकित्सा उपकरणों के स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देकर बड़े आयात पर निर्भरता कम की जा सकती है, जो एमएसएमई सेक्टर को नई दिशा देगा। उन्होंने भूतपूर्व अध्यक्षों और सदस्यों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन अनुप्रिया पटेल और पदाधिकारियों द्वारा 40वें स्थापना दिवस का केक काटकर हुआ। दीपक कुमार बजाज ने बताया कि आईआईए के 40वें स्थापना दिवस पर 13 से 20 सितंबर तक लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी आयोजन होंगे।

Check Also

यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 18 फीसदी बढ़कर 5017 करोड़ रुपये

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES