Breaking News

उम्मीद संस्था के प्रयासों से भिक्षावृति छोड़ चुके बच्चो की सहायता में आया लखनऊ विश्वविद्यालय

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 सितम्बर। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विश्वकर्मा जयंती व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में प्रधानमंत्री को समर्पित गौरव स्थल का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने लखनऊ विश्वविद्यालय के पुनर्निर्मित ए0पी0 सेन सभागार में उम्मीद संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भिक्षावृति छोड़ चुके बच्चों व संरक्षकों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया। राज्यपाल की प्रेरणा से लखनऊ विश्वविद्यालय ने भी अपना हाथ बढ़ाया और इन बच्चो की शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए सहयोग देने के लिए आवाहन किया। आज भारत में भिक्षावृति से जुड़े बच्चो को भिक्षा से शिक्षा से जोड़ने के लिए हर व्यक्ति के सहयोग की आवश्यकता है जिससे इन बच्चो को दिशा दिखाई जा सके और समाज से जोड़ा जा सके ।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *