Breaking News

फिर भाजपा ने पूर्व में शिलान्यास की गयी योजना का दोबारा शिलान्यास किया – अखिलेश

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 दिसम्बर। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की बुनियाद असत्य पर टिकी हुई है। जनता को गुमराह करने के षडयंत्र में ही भाजपा संलिप्त रहती है। उत्तराखण्ड के देहरादून में जौनसार पर्वतीय क्षेत्र में लखवाड़ स्थित है। हल्द्वानी, नैनीताल में लखवाड़ बहुउद्देश्यीय परियोजना का 44 वर्ष बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया जबकि 1978 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राम नरेश यादव द्वारा शिलान्यास किया जा चुका है। उस आयोजन में गाजियाबाद के तत्कालीन विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी शामिल थे।
भाजपा ऐसी ही राजनैतिक पार्टी है जिसमें कुछ नया विकास- निर्माण नहीं होता है। उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का ही भाजपा ने शिलान्यास-उद्घाटन करने में ही पूरा कार्यकाल बिता दिया। भाजपा का राजनैतिक चरित्र किस्सागोई करना है। बीजेपी राजनैतिक शिष्टाचार का अपमान करती है। भाजपा सरकार पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यों को अपना बताकर जनता को भ्रमित करने को अपनी उपलब्धि मानती है।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *