Breaking News

गैंगरेप और हत्यारोपी गोली लगने से घायल, साथी फरार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गैंगरेप और हत्या का आरोपी अनुज रावत पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसका साथी देशराज रावत अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल अनुज को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। मौके से बाइक और तमंचा बरामद किया गया है।
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी और अंडरपास की तरफ भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में अनुज के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
ज्ञात हो कि 31 अगस्त को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में महिला से गैंगरेप कर हत्या की गई थी। आरोपी अनुज ने पूछताछ में बताया कि महिला शराब पीने की आदी थी। इसी का फायदा उठाकर वह उसे बहाने से बाइक पर ले गया। इसके बाद साथी देशराज भी वहां आ गया। दोनों ने शराब पी और फिर महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव ट्रैक किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। सोमवार को शव बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के निजी अंगों पर गंभीर चोट और नुकीली वस्तु से प्रहार की पुष्टि हुई थी। घटना के खुलासे के लिए एसीपी गोसाईगंज की निगरानी में चार टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज से अनुज और देशराज की पहचान हुई। फिलहाल पुलिस फरार देशराज की तलाश में दबिश दे रही है।

Check Also

हर विधानसभा में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन, मोदी की 25 साल की यात्रा दिखेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES