Breaking News

प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था प्रदेश की योगी सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ/ मिर्जापुर 16 सितम्बर। प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था प्रदेश की योगी सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान है। आए दिन अपराधी हत्या लूट डकैती जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे है, जिससे प्रदेश की जनता में भय व्याप्त है। जनपद मिर्जापुर में विगत सोमवार को दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों द्वारा रूपये से भरा बॉक्स कैश वैन से लूटकर घटना को अंजाम दिया गया और वैन के सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी साथ ही राहगीरों को भी घायल कर दिया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए जनपद मिर्जापुर यकोन ब्लाकद्ध के लूटकांड में मारे गये गार्ड जय सिंह के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर बच्चों को सांत्वना देते हुए कहा कि आप के पिता जी अपना कार्य बहादुरी से करते हुए शहीद हुए हैं आप एक बहादुर पिता के बच्चे हैं आपके साथ कांग्रेस परिवार हर परिस्थितियों में खड़ा है।
श्री राय ने इस मौके पर मौजूद स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है अपराधी कानून व्यवस्था को अपनी जेब में रखकर घूम रहे हैं प्रदेश की योगी सरकार में अपराध अपने चरमोत्कर्ष पर है। पूरे प्रदेश में भय का माहौल है और सरकार अपराध रोक पाने में पूरी तरह से विफल है कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है।
उल्लेखनीय है कि शहीद गार्ड जय सिंह ही अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करने का एकमात्र सहारा थे वह ही अपने पूरे परिवार की देखभाल करते थे। उनकी आकस्मात हत्या हो जाने से उनके परिवार में आय का कोई दूसरा श्रोत नहीं बचा है। आज की स्थिति में उनके बच्चों का पालन पोषण और शिक्षाण्दीक्षा का संकट खड़ा हो गया है। श्री राय ने प्रदेश सरकार से इस दुखद घटना में शहीद हुए गार्ड जय सिंह के परिवार की विषम आर्थिक दशा को देखते हुए तत्काल एक करोड़ रूपये की मदद तथा उनके छोटे भाई को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की है।

Check Also

टोल बूथ पर मारपीट के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतरे, जुलूस निकाल पुतला फूंका, धरना दिया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES