Breaking News

कांग्रेस ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, कहा देश स्तब्ध दुर्भाग्यपूर्ण घटना से

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 16 सितम्बर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के ऊंचाई वाले इलाके में हुए आतंकी हमला में भारतीय सेना के मेजर आशीष धोंचक कर्नल मनप्रीत सिंह और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरा देश स्तब्ध है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी इस आतंकी हमले की घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के सैनिकों की आए दिन शहादते हो रही हैं जो कि हमारे लिए चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आज लखनऊ स्थित शहीद स्मारक पर कांग्रेसजनों ने एकत्र होकर शहीद हुए वीर जवानों के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि देने वालों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय जिलाध्यक्ष डॉ0 अजय शुक्ला सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES