Breaking News

नागरिक सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी अत्यन्त महत्वपूर्ण – मंत्री धर्मपाल सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 16 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनसेवा कार्यों से जुड़े होने के कारण नागरिकों के प्रति नागरिक सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। श्री सिंह ने कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाये रखने में नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवक पूरी मुस्तैदी से तैयार रहें और जिला प्रशासन को सहयोग करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा नागरिक सुरक्षा गतिविधियों को संचालित रखते हुए विभिन्न स्तरों पर स्वयं सेवकों की बैठकों का आयोजन कर समन्वय स्थापित किया जाए और नागरिक सुरक्षा सेवाओं से संबंधित अभ्यास प्रदर्शन एवं माकड्रिल का आयोजन किया जाए।
उत्तर प्रदेश के नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कल विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभाग द्वारा किये गये कार्यों एवं लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मंत्री ने शीघ्र ही 1000 स्वयं सेवकों को नागरिक सुरक्षा विभाग से यथाशीघ्र जोड़ने की प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।
बैठक में मुकुल गोयल, पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा, ओम प्रकाश पाण्डेय संयुक्त सचिव नागरिक सुरक्षा, रविन्द्र कुमार कनिष्ठ स्टाफ अधिकारी तथा राजनैतिक पेंशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

दीपावली पर पंकज चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

– धर्म, सत्य और सामाजिक समरसता के प्रकाश से समाज को आलोकित करने का किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *