Breaking News

रेलवे चिकित्सा सेवा संगठन द्वारा दो दिवसीय “मल्टीस्पेशलिटी कांफ्रेंस” आयोजित

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली 17 सितम्बर। भारतीय रेलवे चिकित्सा सेवा संगठन द्वारा चिकित्सा से जुड़े विषयों पर दिनांक 16.9.2023 से 17.9.2023 तक दो दिवसीय “मल्टीस्पेशलिटी कांफ्रेंस” का आयोजन किया गया।
आयोजन नई दिल्ली स्थित ऑफिसर क्लब, स्टेट एंट्री रोड पर हुआ। कांफ्रेंस का शुभारंभ डॉ0 सुगंधा राहा, D.G. रेलवे स्वास्थ्य सेवा तथा शोभन चैधुरी, G.M. उत्तर रेलवे ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा इस दौरान 28 लेक्चर दिये गय। आयोजन में रेलवे द्वारा चिकित्सा सेवा क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न नवीनतम कार्यों पहलुओं पर प्रकाश डाल उनकी मह्त्वता को उल्लिखित किया गया।

Check Also

दिल्ली की हवा बिगड़ी, एनसीआर में ग्रैप-1 के सभी 25 उपाय तत्काल लागू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *