Breaking News

इंदिरा नगर में गूंजे देशभक्ति के नारे, महापौर ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार शाम नगर निगम जोन-7 के इंदिरा नगर वार्ड में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पार्षद पूजा जसवानी की ओर से आयोजित यात्रा में महापौर सुषमा खर्कवाल ने शामिल होकर नेतृत्व किया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
यात्रा के दौरान सेक्टर-18, इंदिरा नगर में अमर शहीद मेजर प्रतीक मिश्रा और कारगिल युद्ध में शहीद मेजर रितेश शर्मा की प्रतिमाओं पर महापौर सुषमा खर्कवाल समेत उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीदों के अदम्य साहस, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
तिरंगा यात्रा में पार्षद अशोक उपाध्याय, महानगर भाजपा लखनऊ उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना, पार्षद प्रतिनिधि सूरज जसवानी समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर लोगों ने एकता, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। आयोजन के दौरान हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का आह्वान किया गया।

Check Also

एक्सप्रेसवे पर चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण और नशा जांच अनिवार्य होगा : ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *