Breaking News

शौर्य दिवस पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में देहरी पूजन, महासभा ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

– अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने बैठक कर कार्यक्रम को दिया अंतिम रूप
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने छह दिसंबर को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर होने वाले देहरी पूजन एवं शौर्य दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की अध्यक्षता में लखनऊ मुख्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं का विभाजन, पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आयोजन को राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और वैदिक परंपराओं की सांस्कृतिक शक्ति के प्रतीक के रूप में ऐतिहासिक व गरिमामय स्वरूप में सम्पन्न कराया जाएगा।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष छह दिसंबर को प्रातः 9 बजे संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मथुरा के लिए कूच करेंगे। इस दौरान प्रदेश, पूर्वांचल और पश्चिमांचल इकाइयों के अध्यक्ष भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। बैठक में कानपुर मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह, बाराबंकी जिला अध्यक्ष शिवम वर्मा, लखनऊ मंडल अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल, पश्चिमांचल अध्यक्ष सौरभ सिंह राजावत, पूर्वांचल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
महासभा मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी तत्परता, अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए सभी इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने आमजन और सनातन समाज से भी शांतिपूर्ण ढंग से इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता की अपील की है। बैठक के अंत में महासभा के मूल उद्देश्यों— वैदिक संस्कृति का संरक्षण, धर्म जागरण और राष्ट्रीय गौरव के प्रसार हेतु एकजुट होकर सतत प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

Check Also

कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम, युवाओं को मिलेगा फ्यूचर-रेडी प्रशिक्षण : कपिल देव अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES