Breaking News

CEIR पोर्टल पर सर्वश्रेष्ठ मोबाइल रिकवरी के लिए आजमगढ़ पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। मोबाइल फोन रिकवरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए आजमगढ़ पुलिस को भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा संचालित सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ रिकवरी प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान कसौली, हिमाचल प्रदेश में आयोजित नॉर्थ जोन सुरक्षा सम्मेलन के दौरान डीजी टेलीकॉम सुनीता चंद्रा द्वारा प्रदान किया गया। सम्मेलन में आजमगढ़ पुलिस द्वारा मोबाइल फोन रिकवरी में हासिल की गई उपलब्धियों और कार्यप्रणाली पर डीजी टेलीकॉम सुनीता चंद्रा ने विस्तृत प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा के निर्देशन में आजमगढ़ पुलिस ने मोबाइल फोन ट्रैकिंग और बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य कर यह उपलब्धि अर्जित की है। पुलिस महानिदेशक ने इस सम्मान के लिए आजमगढ़ पुलिस को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES