Breaking News

वाराणसी में “वार्तालाप” मीडिया कार्यशाला का सफल आयोजन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
वाराणसी। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) वाराणसी द्वारा सेवापुरी विकास खंड सभागार में एकदिवसीय “वार्तालाप” मीडिया कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि पीआईबी लखनऊ के निदेशक दिलीप कुमार शुक्ल, बीएचयू के प्राध्यापक डॉ. बाला लखेंद्र और सेवापुरी खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मीडिया राष्ट्र की सजग प्रहरी है और तथ्यपरक पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काशी में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिन्हें जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। पीआईबी लखनऊ के निदेशक दिलीप कुमार शुक्ल ने बताया कि “वार्तालाप” कार्यशालाओं का उद्देश्य सरकारी जनकल्याण योजनाओं की जानकारी आमजन तक मीडिया के माध्यम से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई बार लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।
कार्यशाला के दूसरे सत्र में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान की डॉ. दिव्य खन्ना ने कैंसर जागरूकता पर जानकारी दी, जबकि जिला कंसल्टेंट डॉ. सौरभ प्रताप श्रीवास्तव ने तंबाकू निषेध पर चर्चा की। समापन सत्र में बीएचयू के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बाला लखेंद्र ने उपस्थित पत्रकारों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन पीआईबी वाराणसी के मीडिया एवं संचार अधिकारी प्रशांत कक्कड़ ने किया।

Check Also

श्रावण के प्रथम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद इंतजाम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। श्रावण माह 2026 के प्रथम दिवस पर बाबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES