Breaking News

लोकनायक को श्रद्धांजलि के साथ संपूर्ण क्रांति के अधूरे सपनों को पूरा करने का आह्वान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच एवं जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (जे.पी.आई.) के संयुक्त तत्वावधान में यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में आजादी आंदोलन के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जे.पी.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोकनायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और संपूर्ण क्रांति के अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जे.पी.आई. सुप्रीमो शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने कहा कि वर्तमान समय में संपूर्ण व्यवस्था परिवर्तन के लिए ‘संपूर्ण क्रांति’ ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के बैनर तले पहले भी गोरखपुर से दिल्ली तक ‘युवा अधिकार एवं न्याय यात्रा’ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ‘युवा संसद’ और ‘महापंचायत’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है।
श्री पुष्कर ने कहा कि आज का युवा तकनीकी रूप से सक्षम है, लेकिन लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। जनता की मांग पर जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया का गठन किया गया है और निकट भविष्य में यह पार्टी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़े विकल्प के रूप में उभरेगी। जयंती समारोह के बाद संगठन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश में पार्टी के विस्तार और बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रेस वार्ता में श्री पुष्कर ने कहा कि जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 5 लाख सक्रिय और 50 लाख साधारण सदस्यों के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान शुरू किया है, जिसमें युवाओं और महिलाओं की प्रमुख भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि जे.पी.आई. पूंजीवाद, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी, अन्याय, शोषण और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष को अपना मुख्य एजेंडा बनाएगी तथा 2027 के विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ेगी। पार्टी जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव में ‘टायर’ चुनाव चिन्ह पर अपने प्रत्याशियों के साथ मैदान में उतरेगी।
पुष्कर ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता जातिवाद और पूंजीवाद की राजनीति से त्रस्त है और अब एक नए राजनीतिक विकल्प की तलाश में है। बिहार चुनाव के बाद पार्टी उत्तर प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए व्यापक जन आंदोलन की शुरुआत करेगी।
इस अवसर पर डॉ. ए.के. राय, एडवोकेट संग्राम सिंह, श्याम बाबू शुक्ला, श्याम सुंदर गुप्ता, राधेश्याम बाजपेई, एड. सीमा कुशवाहा, विजय प्रकाश पांडे, फिरोज खान, एस.के. तूफानी, अजमतुल्लाह खान, जोगेंद्र मौर्य, डॉ. सर्वेश श्रीवास्तव, विजय पाल सिंह तोमर, मो. मोइनुद्दीन, अमित सिंह, विश्वजीत गिरी, सुमित सैनी, हरिशंकर खरवार, शेर बहादुर सोनकर, रुचि रावत, कुणाल दीक्षित, एड. पंकज सिंह, एड. संदीप वर्मा, रामकुंवर राजभर, मनीष मिश्रा, सुजीत गुप्ता, मनोज शर्मा और राहुल पांडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

सपा में कई नेताओं और शिक्षकों का शामिल होना, 2027 में सत्ता परिवर्तन का संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES