Breaking News

समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओं अभियान” के तहत पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने झंडा लगाया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 25 दिसंबर। “समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओं अभियान” के अंतर्गत लखनऊ में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने डॉ0 आशुतोष वर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी का झंडा लगाया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का झण्डा क्रांति का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी के झण्डा से भाजपा डरती है। इसे रेड एलर्ट बताने वाले खुद इससे भड़के हुए हैं तभी तो भाजपा नेतृत्व समाजवादी झण्डे के बारे में अवांछनीय टिप्पणी करती है जबकि लाल झण्डा परिवर्तन का संकेत है। कार्यकर्ताओं के संघर्ष का खून पसीना इसमें शामिल है। समाज परिवर्तन के लिए छटपटा रही है। समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओं अभियान भाजपा के झूठ-फरेब से जनता को जागरूक करने और समाजवादी नीतियों से लोगों को परिचित कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 15 दिसम्बर 2021 से 25 दिसम्बर 2021 की अवधि तक समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओं अभियान सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभाओं में बूथ कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा शुभचिंतकों के घरों पर 10 लाख के लगभग झंडे लगाये गये।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES