Breaking News

S.R. ग्लोबल ने जीती ईस्ट ज़ोन बास्केटबॉल, जीत से बेटियों का मनोबल बढ़ा : पवन सिंह चौहान, MLC

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। एस.आर. ग्लोबल स्कूल की अंडर-19 गर्ल्स बास्केटबॉल टीम ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन बास्केटबॉल क्लस्टर 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 5 से 7 अगस्त तक लखीमपुर-खीरी स्थित अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई इस प्रतियोगिता में ईस्ट ज़ोन के 95 स्कूलों ने भाग लिया।
फाइनल में एस.आर. ग्लोबल ने आर्मी पब्लिक स्कूल, कानपुर को 28-23 से हराया। अनुष्का चौहान, शिवांगी सिंह, रश्मीत कौर, आकांक्षा सिंह, अंशिका सिंह, साक्षी सिंह, दिव्या सिंह और दर्शिका तिवारी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
एमएलसी एवं प्रबंधन समिति के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे बेटियों का मनोबल बढ़ा है।

Check Also

स्वास्थ्य से खेती तक माइक्रोबायोम तकनीक का सहारा लेगी योगी सरकार, तैयार हुआ प्लान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, नदियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *