Breaking News

ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य ने जन्म शताब्दी सम्पूर्ति महोत्सव पर सौ विशिष्ट विद्वतजनों का सम्मान किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी/दिल्ली। दिल्ली, काशी, ज्योतिर्मठ सहित सम्पूर्ण राष्ट्र में ब्रम्हलीन द्वयपीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का जन्म शताब्दी सम्पूर्ति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिल्ली में जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द ने तुलसी दल से ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का अर्चन किया। सायं 4 बजे दिल्ली में 25 विद्वानों को शंकराचार्य शास्त्र सेवा सम्मान और ब्रम्हलीन महाराजश्री से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों 75 विद्वानों को शंकराचार्य सेवा सम्मान सेे सम्मानित किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में दो बार जेल यात्रा करने वाले, राम मंदिर का फैसला हिंदुओं के पक्ष में करवाने वाले, रामसेतु को टूटने से बचाने वाले, गंगा जी को राष्ट्रीय नदी घोषित करवाने वाले, 74 चातुर्मास्य व्रत पूर्ण करने वाले, धर्मांतरण,गोकशी व पाखण्डवाद का पुरजोर विरोध करने वाले, अनेकों वृद्धाश्रम, चिकित्सालय, गोसेवालय, वेद विद्यालय का निःशुल्क संचालन करवाने वाले ब्रम्हलीन द्वयपीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य के प्रति सम्पूर्ण सनातनी जनमानस श्रद्धावान होकर उनके जन्म शताब्दी सम्पूर्ति महोत्सव को देश विदेश में हर्षोल्लास के साथ मना रहा है।
इस अवसर पर काशी में मातृशक्ति ने मंगल गीत गया और भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसके अतिरिक्त ज्योतिर्मठ से जुड़े समस्त मठ मंदिरों सहित ब्रम्हलीन शंकराचार्य व वर्तमान ज्योतिष्पीठाधीश्वर के भक्तों ने देश विदेश में जन्म शताब्दी सम्पूर्ति महोत्सव मनाया।

Check Also

दिल्ली की हवा बिगड़ी, एनसीआर में ग्रैप-1 के सभी 25 उपाय तत्काल लागू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *