Breaking News

पत्नी को बाजार छोड़कर सरकारी कर्मचारी ने किया सुसाइड किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। गौतम पल्ली इलाके में पत्नी को बाजार छोड़कर लौटे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। महिला ने पति को बाजार से कॉल किया तो रिसीव नहीं हुआ। इस पर वो खुद ही घर पहुंच गई। दरवाजा खोलकर अंदर गई तो पति को दुपट्टे के सहारे लटका पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
       जानकारी के मुताबिक शाहनजफ रोड भेडी वाली कोठी हजरतगंज के रहने वाले शिवा वाल्मिकी (32) जवाहर भवन में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। मार्टिन पुरवा गौतम पल्ली में अपनी पत्नी कोमल के साथ रहते थे। गुरुवार को शाम करीब 5 बजे अपनी को कोमल को बाजार के लिए घर के पास बंधे पर छोड़कर चले गए। वहां से कोमल मार्केट करने चली गई। मार्केट करने के बाद कोमल ने पति शिवा को कॉल किया, तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। इस पर कोमल ने मकान मालकिन उमा को कॉल किया तो वो भी बाजार में थी। इसके बाद कोमल खुद ही घर पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो पति शिवा पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा बनाकर लटके मिले। पति को लटका देख कोमल ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने शिवा को लटका देख पुलिस को सूचना देने के साथ आननफानन में शव को उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES