Breaking News

विजय दशमी के अवसर पर बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

– दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व – विराज सागर
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उ0प्र0 बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास ने शारदीय नवरात्रि, दशहरा, विजयदशमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।
श्री दास ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय एवं असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। श्री सागर ने इसके साथ ही प्रदेशवासियों से अपील की है कि आज हमारे समाज को आवश्यकता है कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक से भी इस दशहरे में बुराई मानते हुए दूर होने का संकल्प लें ताकि आने वाली हमारी पीढ़ी स्वस्थ और प्रसन्न रह सके।

Check Also

पूर्वांचल की दलित राजनीति में श्रवण कुमार निराला की बढ़ती सक्रियता, सामाजिक मुद्दों पर लगातार मुखर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोरखपुर। पूर्वांचल की दलित राजनीति में श्रवण कुमार निराला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES