Breaking News

डॉ0 लोहिया के सपनों का समाजवादी भारत बनाने का सपना पूरा करने का संकल्प: अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ0 राममनोहर लोहिया की 57वीं पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए कहा है कि हम उनके सपनों का समाजवादी भारत बनाने का सपना पूरा करने का संकल्प लेते है। डॉ0 राममनोहर लोहिया ने देश में हर तरह से भेदभाव के खात्में, और जाति तोड़ने का आव्ह्ान किया था। हर स्तर पर हो रहे भेदभाव का विरोध किया था। समाजवादी व्यवस्था से ही गरीबी मिटेगी। पढ़ाई में भेदभाव मिटेगा। डॉ0 राममनोहर लोहिया की दाम बांधो नीति से ही महंगाई, गरीबी दूर होगी। लोहिया जी ने सप्तक्रांति के माध्यम से समाज में खुशहाली का रास्ता दिखाया था।
श्री यादव आज यहां गोमती नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क में पहुंचकर समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् एकत्र हजारों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमती नगर में विधायक रविदास मेहरोत्रा ने डॉ0 लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों और अन्य प्रदेशों में भी समाजवादी पार्टी के कार्यालयों में डॉ0 राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी गई।
   श्री यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां विनाशकारी हैं। संविधान से बनी हर चीज को यह उलटना चाहते हैं। यह वह लोग है जो नफरत की राजनीति करते हैं। वे भेदभाव करते हैं। यह वे लोग हैं जो धर्म जातियों को लड़ाकर राजनीति करना चाहते हैं। श्री यादव ने कहा कि किसी देश की मुद्रा का पतन, अर्थव्यवस्था के पतन का प्रतीक होता है। भाजपा सरकार अर्थव्यवस्था की बदहाली के झूठे आंकड़ों की कितनी भी मोटी परत बिछा दें लेकिन दुनिया के सामने सच खुल ही जाता है। उन्होंने कहा कि जब सरकार यह कह रही है कि 5 ट्रिलियन डालर की एकोनामी है, अगर हमारी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है तो आखिरकार हंगर इन्डेक्स पर हम कहां खड़े हैं। 105वां स्थान पर श्री यादव ने कहा रेलवे में सुधार की बड़ी-बड़ी बाते की गई थी। लेकिन परिणाम क्या निकला? कोई रिकार्ड तोड़ रही है तो पेपर लीक के बाद ट्रेन एक्सीटेंट।
श्री यादव ने कहा कि कल जेपीएनआईसी में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण से रोकना ठीक नहीं था। डॉ0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी, पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविन्द चैधरी, सांसद आरके चैधरी एवं विधायक रविदास मेहरोत्रा ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

Check Also

मायावती ने किया एलान, अकेले लड़ेंगी विधानसभा उपचुनाव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES