Breaking News

खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने आर्ट्स में कल्पनाओं को दिए आकार

– राज्य संग्रहालय लखनऊ में आर्ट एवं क्राफ्ट गतिविधि का सफल आयोजन
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के अधीन राज्य संग्रहालय, लखनऊ में बच्चों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु संचालित ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम ‘‘खुशियों की पाठशाला (Happy Hours)’’ के अंतर्गत रविवार को ‘‘आर्ट एंड क्राफ्ट’’ गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। आयोजन निदेशक डॉ. सृष्टि धवन की परिकल्पना एवं निर्देशन में पिछले एक माह से जारी इंटरएक्टिव सत्रों की श्रृंखला का हिस्सा रहा।
कार्यक्रम का समन्वयन सहायक निदेशक डॉ. मीनाक्षी खेमका द्वारा किया गया। डॉ मीनाक्षी खेमका ने बताया की पाठशाला के इस विशेष सत्र में विज्ञान फाउंडेशन के लगभग 35 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगे क्राफ्ट पेपर, स्टिकर्स और रंगों की सहायता से अपनी कल्पनाओं को आकार देते हुए पेन स्टैंड, मिनी घर, वॉल हैंगिंग, ग्रीटिंग कार्ड्स, फ्रेम, परी आकृति, लिफाफे तथा लैंडस्केप जैसी आकर्षक कलाकृतियाँ बनाईं।
इस रचनात्मक प्रक्रिया ने बच्चों में न केवल कलात्मक अभिव्यक्ति के प्रति रुझान को बल दिया, बल्कि उनके बौद्धिक विकास और सौंदर्य बोध को भी जागृत किया। बच्चों की भागीदारी में गहरी रूचि और उत्साह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। कार्यक्रम में प्रीती साहनी, धनंजय राय, प्रमोद कुमार, शशिकला राय, गायत्री गुप्ता, अनुराग द्विवेदी, राजेश, मो. परवेज, आशीष तिवारी और पूनम आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Check Also

उत्तर प्रदेश में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ

– हर युवा एक व्यक्ति को नशे से मुक्त कराने का ले संकल्प: राज्यपाल वेब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES