Breaking News

धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद पर टिप्पणी शर्मनाक, संविधान का अपमान: कांग्रेस

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त शब्द “समाजवाद” और “धर्मनिरपेक्षता” को ष्नासूरष् कहे जाने पर राजनीतिक भूचाल आ गया है। इस बयान की तीखी आलोचना करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. सी. पी. राय ने इसे संविधान और देश की जनता का अपमान करार दिया है।
डॉ. राय ने कहा, “समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता वे मूल्य हैं जो 1976 में 42वें संविधान संशोधन के तहत पूरी संवैधानिक प्रक्रिया के साथ जोड़े गए थे। ये शब्द भारतीय गणराज्य की आत्मा और सामाजिक न्याय की नींव हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि उपराष्ट्रपति का यह बयान संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाता है और यह भाजपा व आरएसएस की उस विचारधारा का हिस्सा है, जो संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
डॉ. राय ने सवाल उठाया, “क्या उपराष्ट्रपति को अपने संवैधानिक पद की गरिमा का कोई ख्याल नहीं है? यदि नहीं, तो उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।” कांग्रेस नेता ने यह भी याद दिलाया कि यह पहली बार नहीं है जब उपराष्ट्रपति ने विवादास्पद बयान दिया हैकृपूर्व में भी उन्होंने अनुच्छेद 142 पर सवाल उठाकर न्यायपालिका को कटघरे में खड़ा किया था। कांग्रेस पार्टी ने धनखड़ से तत्काल माफी और इस्तीफे की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यदि वे संविधान की शपथ का सम्मान नहीं कर सकते, तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।
डॉ. राय ने यह भी कहा कि यह बयान ऐसे समय आया है जब आरएसएस और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी इसी प्रकार की टिप्पणियाँ कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “2014 से अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा जनता का ध्यान भटकाने वाले मुद्दे उठा रही है।” उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली जैसे असली मुद्दों पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।
अंत में कांग्रेस नेता ने दो टूक कहा, “हम डॉ. आंबेडकर के बनाए संविधान और उसमें निहित धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के मूल्यों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेंगे। देश को बांटने और संविधान को कमजोर करने की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।”

Check Also

आरडीएसओ पहुंचे केरल के मीडिया प्रतिनिधि, अत्याधुनिक रेलवे तकनीक और नवाचारों से हुए रूबरू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और सुरक्षा के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES