Breaking News

तत्काल टिकट बुकिंग में आधार कार्ड अनिवार्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में अहम बदलाव करते हुए 1 जुलाई 2025 से आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। यात्रियों को अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए कुछ नई शर्तों का पालन करना होगा।
नए नियमों की मुख्य बातें : 
1 जुलाई 2025 से, प्त्ब्ज्ब् की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार नंबर अनिवार्य होगा। यात्रियों को अपना आधार नंबर प्त्ब्ज्ब् प्रोफाइल से लिंक और वेरीफाई कराना जरूरी होगा। 15 जुलाई 2025 से, तत्काल टिकट बुक करते समय आधार आधारित व्ज्च् वेरिफिकेशन भी आवश्यक होगा। तत्काल बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट तक कोई भी एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेगा। इसका उद्देश्य आम यात्रियों को टिकट बुकिंग में प्राथमिकता देना और दलालों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। इस बदलाव का असर यह होगा कि तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और सामान्य यात्रियों को अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही फर्जी बुकिंग और दलाली की समस्या पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES