Breaking News

प्रमोद तिवारी ने भाजपा राज में बिगडती कानून व्यवस्था को चिन्ताजनक करार दिया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा राज में बिगडती कानून व्यवस्था को चिन्ताजनक करार दिया है। उन्होने महाराष्ट्र के मुम्बई में पूर्व मंत्री बाबा सिददीकी की शूटर्स द्वारा निर्मम हत्या को निंदनीय करार दिया है, और कहा कि बीजेपी के शासनकाल में विधायक तक सुरक्षित नही रह गये हैं। वहीं उन्होनें देश की लगातार खस्ताहाल हो रही अर्थव्यवस्था को लेकर भी मोदी सरकार पर तगड़ा प्रहार किया और सरकार की विफलताओं पर तंज कसा।
विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार के कुप्रबन्धन के कारण बिजली उत्पादन तथा आपूर्ति में सर्वाधिक खराब प्रदर्शन हो रहा है। उन्होनें कहा कि इसके चलते देश के औद्यौगिक उत्पादन में गिरावट हो रही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने आईआईपी के हवाले से जारी ताजा रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि औद्यौगिक उत्पादन 0ण्1 प्रतिशत घट गया। वहीं उन्होने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के बेपटरी पर होने के कारण डाॅलर के मुकाबले रूपया सबसे निचले स्तर पर आ पहुंचा है। उन्होनें कहा कि सरकार की कमजोर घरेलू अर्थव्यवस्था के प्रबंधन की खामी के चलते रूपया पहली बार ग्यारह पैसे की गिरावट में आ खड़ा हुआ है। उन्होनें कहा कि सरकार के गैरजिम्मेदाराना रूख के चलते वैश्विक बाजार में भी देश की अर्थव्यवस्था की साख पर आंच आ रही है। वहीं उन्होनें भाजपा पर राजनैतिक प्रतिशोध की भाषा में नियंत्रण रखने की भी कड़ी नसीहत दी।
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि आतंकवाद पर कुछ बोलने से पहले भाजपा को अपने अतीत में झांकना चाहिए। उन्होनें कहा कि अगर बीजेपी ने आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बंद नही किया तो कांग्रेस भी शालीनता के साथ आतंकवाद को लेकर भाजपा को सड़कों पर बेनकाब करेगी।

Check Also

सभी हिन्दुओं के लिए खुले हों मन्दिर, कुआं और श्मशान : डॉ. मोहन भागवत 

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES