Breaking News

आरक्षण के मुद्दे पर निषाद पार्टी अडिग : संजय निषाद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 अक्टूबर। केबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने अपने सरकारी आवास एक विक्रमादित्य मार्ग पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद पार्टी का गठन मछुआ समाज के संवैधानिक मछुआ आरक्षण के मुद्दे को लेकर हुआ था, पार्टी आज भी अपने आरक्षण के मुद्दे पर अडिग है। मछुआ आरक्षण के मुद्दे को लेकर निषाद पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी 18 मंडलों में संवैधानिक आरक्षण जनसंपर्क महाअभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मछुआ समाज के लोगों से आरक्षण को लेकर उनकी राय जानी जाएगी और प्रदेश स्तर पर इसको एकत्रित करके केंद्र और राज्य सरकार को सौंपा जाएगा।
श्री निषाद ने कहा कि प्रदेश में कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग बनने के बाद उन्होंने मत्स्य विभाग की समुचित योजनाओं का लाभ मछुआ समाज को दिलाने का किया है।

Check Also

उत्तर प्रदेश में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ

– हर युवा एक व्यक्ति को नशे से मुक्त कराने का ले संकल्प: राज्यपाल वेब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES