Breaking News

शहीदों की आत्मा शांति और घायलों के स्वस्थ होने की कामना हेतु कांग्रेस ने की प्रार्थना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना हेतु आज राजधानी लखनऊ स्थित शहीद स्मारक पर कांग्रेसजनों द्वारा कैंडल जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा किये गये कायरतापूर्ण हमले में भारतीय सेना के कई जवान शहीद हो गये तथा कई गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, डॉ0 शहजाद आलम, अनीस अंसारी, सुभाष मिश्रा, शैलेन्द्र दीक्षित, संजय गिरि, योगेश्वर सिंह, अशोक दुबे, किश्वर जहां, रविन्द्र पटेल, राजेन्द्र पाण्डेय, इरशाद खान, सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES