Breaking News

जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत लाभार्थियों की समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। जिलाधिकारी कार्यालय स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक मंगलवार को की गई जिसमें योजनांतर्गत सूचीबद्ध 23 निजी चिकित्सालयो द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में पोर्टल पर निरस्त किए गए 195 दावों की गहन समीक्षा करते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निरस्त किए गए समस्त दावों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया की आई एस ए और हॉस्पिटल्स आपस में समन्वय स्थापित करे ताकि दावों के निरस्त होने से बचाया जाए। बैठक में 195 निरस्त दावो पर आई एस ए से चर्चा की गई एवम नियमानुसार दावों के त्वरित निस्तारण हेतु संस्तुति की गई।
जिलाधिकारी द्वारा आई एस ए को को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सोमवार को अपराहन 12 से 2 बजे के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा निजी चिकित्सालियों को आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को पोर्टल के माध्यम से भर्ती करने में आ रही समस्याओं का निस्तारण किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों का उपचार योजनांतर्गत किया जा सके। उक्त बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, आई एस ए के पदाधिकारी व निजी हॉस्पिटल्स के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *