Breaking News

गन्दगी से वातावरण ही नहीं, आत्मा भी मैली होती है – केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अन्तर्गत अपने कैम्प कार्यालय परिसर, मंदिर, पुस्तकालय और कार्यस्थल पर श्रमदान कर स्वच्छता के महा अभियान में सहभागिता की। साथ ही ऑफिस स्टाफ व श्रम सेवकों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए स्वच्छता के महत्व पर बातचीत की और प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम का हिस्सा बने श्रमदान करने वाले लोगों से अपने विचार साझा करते हुये श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गन्दगी से वातावरण ही नहीं, बल्कि हमारी आत्मा भी मैली होती है। कहा की हम सबको देश व प्रदेश को स्वच्छ व सुंदर बनाये रखने के लिए निरन्तर प्रयास करते रहना चाहिए और उसके लिए श्रमदान करते ही रहना चाहिए। स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी का जनसामान्य तक पहुंचना आवश्यक है। इसके लिए गांव हों या नगर, मलिन बस्तियों पर अधिक ध्यान देना होगा। स्वच्छता की जिम्मेदारी पूरे समाज की है। स्वच्छता लिए श्रमदान को महादान के रूप में देखा जाना चाहिए।

Check Also

प्रशिक्षण, पारदर्शिता और समन्वय से ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES