Breaking News

अखिलेश की घोषणा पर अजय राय ने कहा, सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ। शनिवार को अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।
अखिलेश की इस पोस्ट पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि पार्टी यूपी में कितनी सीटें लड़ेगी इसकी घोषणा कांग्रेस पार्टी ही करेगी, सपा नहीं। लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस को 11 सीटें मिलने की बात पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि अभी तो सीट बंटवारे पर बातचीत ही चल रही है। वैसे भी सीट शेयरिंग की घोषणा कांग्रेस करेगी। उनके इस बयान से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को समाजवादी पार्टी के मुखिया की ये घोषणा रास नहीं आ रही। यह सवाल भी उठता है कि क्या बिना कांग्रेस की सहमति के ही अखिलेश ने 11 सीट देने का ऐलान कर दिया है।
बताते चलें कि कांग्रेस और सपा के बीच दिल्ली में 3 दौर की बैठक हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 25 सीटों पर डिमांड कर रही थी। हालांकि 11 सीटों पर बात फाइनल हो गई है। वर्तमान में कांग्रेस के पास यूपी में रायबरेली की ही एकमात्र लोकसभा सीट है।

Check Also

सपा में कई नेताओं और शिक्षकों का शामिल होना, 2027 में सत्ता परिवर्तन का संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES