Breaking News

महापौर ने रेलवे स्टेशन पर श्रमदान दिवस में भाग लिया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 अक्टूबर। स्वच्छता के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की ओर से आज दिनांक 01 अक्टूबर को चारबाग रेलवे स्टेशन अंतर्गत श्रमदान दिवस के अवसर पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत श्रमदान एवं वन्दे भारत ट्रेन की सफाई 14 मिनट मिरेकल अभियान में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल की उपस्थिति रही।
इस अभियान के तहत मात्र 14 मिनट में वन्दे भारत ट्रेन की सफाई की गयी। जिस प्रक्रिया में पहले 3-4 घंटे लगते थे, उसे अब महज 14 मिनट में पूरा किया जाए सकेगा। वंदे भारत ट्रेन के प्रत्येक कोच की सफाई के लिए चार सफाई कर्मचारियों की एक समर्पित टीम तैनात कर महज 14 मिनट में सफाई कार्य संपूर्ण कराने की इस योजना की महापौर ने सराहना की।
श्रमदान कार्यक्रम में DRM डॉ.मनीष थपल्याल, सीनियर DCM श्रीमती रेखा शर्मा, सीनियर DME (CNW) अतुल सिंह सहित भारी संख्या में रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Check Also

वकीलों को हर साल कैशलेस इलाज, 400 राज्य विधि अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट : योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के लिए हर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES