Breaking News

मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के संकल्प पत्र की एक भी चीज पूरी नहीं कर पाए – अखिलेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
रायबरेली 17 दिसम्बर। अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं जानते हैं। उन्होंने यूपी को बहुत पीछे कर दिया है। राज्य का विकास अवरुद्ध हो गया है। भाजपा सरकार में हर वर्ग को परेशानी मिली। इस सरकार ने सिर्फ किल्लत, दिक्कत और जिल्लत पैदा की। अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों और मजदूरों को अपमानित किया। नौकरी और रोजगार का इंतजाम नहीं किया।
   अखिलेश यादव आज दो दिन के रायबरेली के दौरे पर है। उन्होंने चिरूआ में मंदिर में दर्शन कर यात्रा प्रारम्भ की। आज उन्होंने बछरावां, हरचंदपुर विधानसभा के गुरबख्श गंज कस्बे में तथा सरेनी विधानसभा के लालगंज कस्बे में जनसभाओं को सम्बोधित किया। श्री यादव ने कहा कि जनता का जो प्रबल समर्थन दिख रहा है इससे तय है कि जनता भाजपा का सफाया कर देगी। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होंने जनता से चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील की।
श्री यादव ने कहा भाजपा सरकार ने जनता को कोरोना के संकट काल में अनाथ छोड़ दिया। सरकार झूठ बोल रही है कि आक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है। जनता इस झूठ और अपमान का जवाब 2022 के विधान सभा चुनाव में वोट की चोट से देगी। भाजपा के लोग समाजवादी सरकार के काम को अपना बता रहे है। यूपी मेट्रो परियोजना सपा सरकार की देन है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाया। 108 एम्बूलेंस और 100 नं0 डायल की व्यवस्था की। हर क्षेत्र में विकास के लिए काम किया। जिलों को फोरलेन सड़कों से जोड़ा। भाजपा सरकार ने यह सभी काम चौपट कर दिया।
श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के संकल्प पत्र की एक भी चीज पूरी नहीं कर पाए, सिर्फ दूसरों के काम को अपना बताते हैं। भाजपाई झूठे मुकदमों और ठोको वाला खेल खेलना जानते हैं। भाजपा बेरोजगारी, शिक्षक भर्ती पर क्या कहेगी? श्री यादव ने कहा कि हम जानते हैं जनता को समाजवादियों से बहुत उम्मीद है। सपा सरकार बनने पर सभी को न्याय मिलेगा। सबका सम्मान होगा। कानून-व्यवस्था मजबूत करेंगे। किसानों को फसलों का सही मूल्य मिलेगा। नौजवानों के रोटी-रोजगार की व्यवस्था होगी। महिलाओं को सम्मान मिलेगा।

Check Also

शक्तिकेन्द्रों पर पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन आयोजित कियें जाए: धर्मपाल सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा मेरठ / अमरोहा 22 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES