Breaking News

शिवपाल सिंह यादव का भाजपा पर हमला, बोले– दोनों डिप्टी सीएम की नहीं चल रही सरकार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
आगरा। आगरा पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। मंगलवार को जैतपुर के कुश्ती दंगल में शिरकत करने आए शिवपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार में दोनों डिप्टी सीएम की नहीं चल रही है और वे क्लर्क या चपरासी तक का ट्रांसफर नहीं करा सकते।

उन्होंने आरोप लगाया कि हार के डर से प्रदेश सरकार जिला पंचायत चुनाव टाल रही है। पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को दस वर्ष हो चुके हैं, लेकिन न तो कोई बड़ा वादा पूरा हुआ और न ही जनता को राहत मिली। दोनों सरकारों ने देश और प्रदेश को लूटने का काम किया है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर उन्होंने कहा कि पहले उनका अपमान किया गया, गंगा स्नान तक नहीं करने दिया गया और उनके शिष्यों के साथ मारपीट हुई। अब उन पर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने इसे राजनीतिक द्वेष बताया।

जीएसटी को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि 28 प्रतिशत जीएसटी लगाकर जनता पर बोझ डाला गया। उनका कहना था कि अधिकतम जीएसटी 5 से 10 प्रतिशत होनी चाहिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। ब्राह्मण समाज से उन्होंने सपा का साथ देने की अपील करते हुए सम्मान का भरोसा दिलाया।

Check Also

महाशिवरात्रि पर काशी-मथुरा के बीच सनातन समन्वय: विश्वनाथ मंदिर में विशेष आयोज

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर काशी विश्वनाथ मंदिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES