Breaking News

भारत नवनिर्माण समिति ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप

वेब वार्ता ( न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 26 अक्टूबर। तेलीबाग स्थित डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन पब्लिक इंटर कॉलेज में आज भारत नवनिर्माण समिति के सौजन्य से वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। यह वैक्सीनेशन कैंप प्रातः 10:00 बजे से चालू हो गया था। शाम तक चले कैंप में वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोगों की लंबी कतार देखी गई।
भारत नवनिर्माण समिति के अध्यक्ष विकास शुक्ला ने बताया की इसके बाद अगला कैंप पहले इंदिरा नगर फिर नारौसा बीकेटी में आयोजित होगा। श्री शुक्ला ने बताया वैक्सीनेशन कैंप में सीएचसी सरोजनी नगर की तरफ से एएनएम मीना, जया, शुभम प्रजापति एवं गीता वर्मा रही। कैंप लगवाने में संस्था के अन्य सहयोगी उपाध्यक्ष संजय अग्रहरि, कोषाध्यक्ष वंदना गुप्ता,अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एडवो० रजनीश कुमार एवं सरोजिनी नगर विधानसभा अध्यक्ष विपिन प्रजापति रहे।

Check Also

राम मंदिर दान प्रकरण : दानदाता अनुराग रस्तोगी ने उठाए कई सवाल, कहा एसआईटी जांच में करूंगा पूरा सहयोग

– दानदाता अनुराग रस्तोगी ने व्यक्तिगत रूप से 1-1 किलो चांदी के एक दीपक व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES