Breaking News

चोरी का खुलाशा, सोने, हीरे-जवाहरात के आभूषण आदि बरामद

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ मोहन वर्मा
गाजियाबाद 24 अक्टूबर। दिनांक 23.10.2021 को थाना कविनगर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर शातिर अभियुक्त इरफान उर्फ उजाले को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशादेही से चोरी के सोने, हीरे-जवाहरात के आभूषण आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद गाजियाबाद, आगरा, दिल्ली, पंजाब व बिहार प्रान्त के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के 25 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी-बड़ी आलीशान कोठियों में चोरी की घटनाएं कारित करता है। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद आभूषण दिनांक 04.09.2021 को थाना कविनगर पर पंजीकृत चोरी के अभियोग से सम्बन्धित है।
इस सम्बन्ध में थाना कविनगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-इरफान उर्फ उजाले निवासी जोगिया गाढ़ा थाना पुपरी जनपद सीतामढ़ी बिहार।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES