Breaking News

चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण की साथ शातिर गिरफ्तार

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ मोहन वर्मा
आगरा/ दिनांक 24.10.2021 को थाना कागारौल पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर गहर्रा चौराहे के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त रामनिवास उर्फ ऊधम को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशादेही से चोरी की 01 लाइसेन्सी रिवॉल्वर, चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद आगरा व राजस्थान के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 10 अभियोग पंजीकृत है। दिनांक 08/09.10.2021 की रात्रि थाना कागारौल क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कागारौल पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद आभूषण उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना कागारौल पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-रामनिवास उर्फ ऊधम निवासी सूखेपुरा थाना कंचनपुर जनपद धौलपुर।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES