Breaking News

ऐश्वर्य राज सिंह के प्रथम लखनऊ आगमन पर रालोद कार्यकर्ताओं में उत्साह, 13 अगस्त को होगा भव्य स्वागत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह 13 अगस्त को पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे। उनके प्रथम आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह है। बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखने वाले ऐश्वर्य राज सिंह को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने बताया कि ऐश्वर्य राज सिंह 13 अगस्त को सुबह 10 बजे वंदे भारत ट्रेन से लखनऊ पहुंचेंगे। चारबाग रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद करीब 11 बजे वह रालोद के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। चारबाग रेलवे स्टेशन से प्रदेश कार्यालय तक रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे प्रदेश कार्यालय में उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उनका औपचारिक परिचय कराया जाएगा। इसी दौरान दोपहर 12 बजे प्रेस कान्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी। इसमें ऐश्वर्य राज सिंह मीडिया से रूबरू होंगे और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अपनी प्राथमिकताओं के साथ ही उत्तर प्रदेश में पार्टी की आगामी रणनीति पर संवाद करेंगे।
रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने ऐश्वर्य राज सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जनता के हितों की आवाज को मजबूती मिलेगी और संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्य राज सिंह के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।

Check Also

कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का विस्तार, सतीश चंद्र यादव बने संरक्षक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES