Breaking News

विवेकानंद जन्मशताब्दी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी स्टार्टअप इंडिया द्वारा युवा जागरूकता

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। स्वामी विवेकानंद की 163वीं जन्मशताब्दी के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी स्टार्टअप इंडिया में मुख्य अतिथि के तौर पर महाराज मुक्तानाथानन्द अध्यक्ष श्री रामकृष्ण मठ के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर दिलीप अग्निहोत्री राज्य सूचना आयुक्त, रोहित अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार, राष्ट्रीय लोकदल, मुरलीधर आहूजा व अन्य सम्मिलिज हुए। उक्त आयोजन मानव सेवा समिति द्वारा अग्रसेन मेमोरियल गल्र्स इंटर कॉलेज लखनऊ में आयोजित हुई। इनके अलावा एनसीसी की छात्रा – कैडेट्स ने भी भाग लिया।
रोहित अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर रक्तदान शिविर एवं श्री रामकृष्ण मठ द्वारा पुस्तकों का विवरण किया गया, साथ ही महिलाओं द्वारा स्टार्टअप इंडिया स्टॉल लगाकर जागरूकता का उद्देश्य से युवाओं को अवगत कराया। रोहित अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ द्वारा लगाया गया। केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी स्किल इंडिया के माध्यम से युवाओं का निर्माण कर रहे हैं और रोजगार के समूचे अवसर युवाओं तक पहुंचाने का काम बखूबी किया जा रहा है, उसी कड़ी में मानव सेवा आदर्श समिति युवाओं को जागरूक करने का संकल्प करके स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन किया है। संस्था के संरक्षक पीके घोष ने कहा की हर वर्ष की भांति संस्था इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर युवाओं से जुड़ने व उनमें जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *