Breaking News

KGMU की फिर कुलपति बनीं डॉ. सोनिया नित्यानंद, तीन साल के लिए मिली जिम्मेदारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के कुलपति पद पर एक बार फिर डॉ. सोनिया नित्यानंद की नियुक्ति की गई है। उन्हें तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रदेश के कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबडे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
डॉ. सोनिया नित्यानंद इससे पहले भी केजीएमयू की कुलपति रह चुकी हैं। उनके पूर्व कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने चिकित्सा सेवाओं, शोध और मरीजों की सुविधाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें दोबारा विश्वविद्यालय की कमान सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद माना जा रहा है कि केजीएमयू में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी। साथ ही सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। केजीएमयू प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल है और यहां बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉ. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति का स्वागत किया है। शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में केजीएमयू चिकित्सा शिक्षा, शोध और मरीज सेवाओं के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। विश्वविद्यालय की मौजूदा परियोजनाओं को पूरा करने के साथ नई योजनाओं पर भी तेजी से काम होने की उम्मीद है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *