Breaking News

चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग, पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

– हरदोई में चोरों को राजनीतिक व पुलिस संरक्षण का बड़ा खुलासा
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
हरदोई/संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र में चोरी और गेहूं बिक्री से जुड़े मामले में पीड़िता ने पुलिस पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज, पुलिस अधीक्षक हरदोई और मुख्यमंत्री से मामले की वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मामला अपराध संख्या 230/2026 से जुड़ा बताया गया है।
पीड़िता के अनुसार 11-12 मई की रात घर में चोरी हुई थी। आरोप है कि घर से सोने-चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन, गृहस्थी का सामान और अन्य वस्तुएं चोरी हुईं। पीड़िता का दावा है कि घटना के समय परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से बीमार था और अस्पताल में भर्ती था। उसने अस्पताल की भर्ती और डिस्चार्ज संबंधी दस्तावेज भी उपलब्ध होने की बात कही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चोरी से पहले और बाद की घटनाओं में गेहूं की बिक्री और खेत में रखे गेहूं से जुड़े कई तथ्य सामने आए, लेकिन पुलिस ने इन बिंदुओं की पर्याप्त जांच नहीं की। उसने यह भी दावा किया कि कुछ प्रार्थना पत्रों पर पुलिस की ओर से लगाई गई आख्या तथ्यों के विपरीत है। इसके समर्थन में उसने फोटो, अस्पताल के दस्तावेज और अन्य साक्ष्य उपलब्ध होने की बात कही है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मामले में प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उसका कहना है कि पूर्व में अधिकारियों के समक्ष शिकायत और बयान देने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों से चोरी की घटना, गेहूं बिक्री, अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी, मौके से मिले सामान, कॉल डिटेल और पुलिस की आख्या समेत सभी बिंदुओं की जांच कराने की मांग की है। उसने आरोपितों के खिलाफ धाराएं बढ़ाने, नाम शामिल करने और गिरफ्तारी की मांग के साथ संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की मांग की है।

Check Also

गोरखपुर-फैजाबाद एमएलसी चुनाव में भाजपा को झटका, डॉ. संजयन त्रिपाठी ने निर्दलीय उतरने का किया एलान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव से पहले भाजपा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES