Breaking News

गांधी-शास्त्री जयंती पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया नमन, बोले- बापू के विचार आज भी प्रासंगिक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर दोनों महापुरुषों के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महात्मा गांधी का पूरा जीवन ही एक संदेश है। उनके विचार और जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि सभी को गांधीजी के जीवन दर्शन और उनके कार्यों से प्रेरणा लेने के साथ उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करना चाहिए। गांधीजी सत्य और अहिंसा को अपना प्रमुख हथियार मानते थे और मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी के आदर्श आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि गांधीजी के बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र के कल्याण और प्रगति के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और खादी तथा हस्तशिल्प उत्पादों के अधिक से अधिक उपयोग की अपील की।
केशव मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शास्त्रीजी ने जय जवान-जय किसान का नारा देकर देश के जवानों और किसानों के सम्मान को नई मजबूती दी। उनका सादगीपूर्ण जीवन आज भी सभी के लिए अनुकरणीय है।
उन्होंने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन से देशसेवा, सादगी, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। दोनों महापुरुषों के विचारों को अपनाकर देश के विकास में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Check Also

दूध कारोबार से चमकी महिलाओं की किस्मत, यूपी में 76 हजार बनीं लखपति दीदी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गांवों में महिलाएं अब दूध उत्पादन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *